{"_id":"69558f597cc762cfae020082","slug":"buddha-inter-college-is-the-overall-champion-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-151820-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बुद्ध इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बुद्ध इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन
Thu, 01 Jan 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय 27वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली का बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर स्काउट-गाइड के प्रशिक्षुओं ने विविधि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी और टोलियों को पुरस्कृत किया गया। रैली के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को स्काउट गाइड की प्राथमिक सहायता, टेंट निर्माण, टावर निर्माण, विभिन्न गैजेट्स निर्माण, झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन और विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रैली में बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर ओवरऑल चैंपियन, उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना और भारतीय इंटर कॉलेज पडरौना ने चैंपियन घोषित हुए।
इसी तरह गाइड विंग में हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना प्रथम, स्योबाई कमला देवी इंटर कॉलेज पडरौना द्वितीय, तहसील सीनियर गाइड में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा प्रथम व नेहरू इंटर कॉलेज सेमरी सुकरौली द्वितीय, नगर बेसिक गाइड में उच्च प्राथमिक विद्यालय मगडीहा कप्तानगंज प्राथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या कसया द्वितीय, नगर बेसिक स्काउट में प्रथम उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा कप्तानगंज व उच्च प्राथमिक विद्यालय पडरौना द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर हरिश्चंद्र ने कहा कि स्काउट गाइड के प्रशिक्षण में देश प्रेम, अनुशासन, एकता और संकट के समय जीवन जीने की कला विकसित करने के अलावा जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। अंत में बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और टीम को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।