फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   awarness for voting

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी : डीएम

Thu, 10 Feb 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
awarness for voting
मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम एस.राजलिगंम।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी : डीएम
विज्ञापन

- बोले- प्रशासन को उपलब्ध कराएं संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तमकुही ब्लॉक सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने की अपील की गई।
डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार होता है। इसके जरिए देश की जनता सरकार चुनती है। मतदान को महापर्व के रूप में मनाते हुए अधिक से अधिक लोगों अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने पिछले चुनाव में जिन मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत कम रहा है, वहां वर्तमान विधानसभा चुनाव में ग्राम प्रधान, कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से मतदान 90 प्रतिशत तक पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी समय से उपलब्ध करा दें, जिससे वहां समय पूर्व व्यवस्था कराई जा सके। इस दौरान जिलापूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, सहायक विकास अधिकारी शिवशंकर पांडेय, नरेंद्र उर्फ बबलू सिंह, राम सकल यादव, मुन्नीलाल, संतोष चौरसिया, विरेंद्र प्रसाद, राजकुमार गुप्ता, मुहम्मद आरिफ अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed