{"_id":"d68aa888122663b81f2d0e97c79b0dc5","slug":"at-night-jungle-safari-restrictions-on-the-watch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में ‘जंगल सफारी’ के लुत्फ पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में ‘जंगल सफारी’ के लुत्फ पर पाबंदी
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा (कुशीनगर)। यूपी से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में रात में सफारी का लुत्फ उठाने वाले शौकीनों को रोकने के लिए वन प्रशासन सख्ती बरतेगा।
अब सिर्फ दिन में ही जंगल में कुछ सीमित जगहों पर शुल्क देकर घूमने की इजाजत मिलेगी। बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों ने बैठक करके इसके लिए निर्णय लिया।
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के लगभग 899 वर्ग किलोमीटर में फैले जंगल में कुछ नेता, अफसर सहित अन्य पहुंच वाले लोग रात में सफारी का आनंद उठाने आते रहे हैं।
इस वजह से वन्य प्राणियों के दैनिक जीवन में खलल पड़ता है। इससे उनका गांवों की ओर पलायन होने लगा। वहीं दिन में भी लोग मनमाने तरीके से जंगल में अपनी हनक दिखा कर मौज करते हैं।
विज्ञापन
अब इसके लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल का प्रशासन सख्त हो गया है।
बुधवार को गोवर्धना वन विश्रामालय में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के निदेशक आरबी सिंह ने मातहतों के साथ बैठक में कहा कि रात में सभी तरह का प्रवेश निषेध कर दिया गया है।
साथ ही दिन में जंगल सफारी के लिए वन क्षेत्र के सीमित इलाके को खोला गया है। इसके लिए भी शुल्क निर्धारित किया गया है। वन विभाग रास्ते को साफ करके दिन में वन्य प्राणियों को देखने की सुविधा देगा।