फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry people did not get work

काम नहीं मिलने से नाराज लोगों ने ब्लॉक पर किया प्रदर्शन

Fri, 28 Apr 2017 11:56 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Angry people did not get work
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जटहां बाजार। चार महीने से काम नहीं मिलने से नाराज नरचोचवा गांव के मनरेगा मजदूरों ने शुक्रवार को गांव से लेकर ब्लॉक मुख्यालय मंसाछापर तक पैदल मार्च किया। लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे इन जॉब कार्डधारकों ने प्रदर्शन कर काम दिलाने की मांग की। बीडीओ ने शनिवार से काम दिलाने का आश्वासन देकर मजदूरों को वापस भेजा।
विज्ञापन


मजदूरों का आरोप था कि ग्राम पंचायत की तरफ से पिछले चार महीनों से उन्हें काई काम नहीं दिया जा रहा है। रोजगार सेवक ने जॉब कार्ड भी ले लिया है। काम मांगने आए ध्रुवनारायण, सुभावती देवी, हरेंद्र, पूजा कुशवाहा, मुद्रिका कुशवाहा, बदामी, रोजिया, सोबरतनी, कुसमावती देवी, कलावती देवी, शांति देवी, सुशीला देवी, लक्ष्मीना देवी आदि ने एपीओ मनरेगा अरविंद कुशवाहा से भी अपनी पीड़ा बताई। इनका आरोप था कि वे लोग डीएम और बीडीओ से पहले भी कई बार मिल चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता रहा है। मजदूरों के पैदल मार्च व प्रदर्शन को देखते हुए बीडीओ कार्तिकेय मिश्र ने 20 मजदूरों को शनिवार से ही काम दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed