फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   angry people

नाम फीड न होने पर गुस्साए लोग 

Mon, 18 Apr 2016 11:54 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 18 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
 angry  people
डिबनी बंजरवा के लोगों ने राशन कार्ड की सूची में नाम दर्ज करने के एवज में रकम लेने का आरोप लगाया। - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज क्ष्‍ाेत्र के डिबनी बंजरवा गांव के लोगों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंच कर राशन कार्ड की सूची में नाम दर्ज न होने पर कोटेदार पर खाद्यान्न न देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन देकर शिकायत की जांच कराने की मांग की। तहसीलदार के आश्वासन पर लोग माने। 
विज्ञापन


सोमवार को डिबनी बंजरवा गांव के काफी संख्या में लोगों तहसील मुख्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। इन लोगों का आरोप था कि पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड की हो रही फीडिंग में गड़बड़ी की जा रही है। गांव वालों ने फीडिंग के नाम पर वसूली का आरोप लगाया।
विज्ञापन


लोगों का यह आरोप भी था कि जो लोग रकम दे रहे हैं, उन्हीं नाम फीड किए जा रहे हैं। गांव वालों ने कहा कि राशनकार्ड धारकों की सूची में नाम फीड नहीं होने से  कोटेदार खाद्यान्न नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने तहसील प्रशासन से गांव के लोगों के नाम सूची में फीड कराने तथा शिकायत की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रियाज अहमद, रामध्यान कुशवाहा, फारुख, अब्दुल्लाह, अलाउद्दीन, उमेश गोंड़, हरिचरन, मौसम अली, रामआधार, शुभावती सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed