फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young woman committed suicide by jumping in front of a train

Kushinagar News: ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने दी जान

Fri, 06 Mar 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A young woman committed suicide by jumping in front of a train
खड्डा। थाना क्षेत्र की युवती घर वालों से नाराज होकर बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकल गई। घर वाले तलाश कर रहे थे। उसका शव घर से करीब एक किमी दूर रेल लाइन पर मिला। पुलिस को आस-पास के लोगों ने बताया कि युवती ट्रेन ने के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। हालांकि घर वाले कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

19 वर्षीय युवती बृहस्पतिवार को भोर घर से लापता हो गई। परिजन उसे ढूंढने लगे। इसी दौरान गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गुरली रमगढ़वा रेल पुल के पास उसका रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत शव मिला। खबर मिलते पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवती का सिर और धड़ अलग हो गया था।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि प्रेम प्रसंग में घर वालों के डांटने से नाराज युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस इसे केंद्र में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट गर्दन कटने और चेहरे पर गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया घर वाले अभी कुछ कहने से परहेज कर रहे हैं, आस-पास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed