{"_id":"70-52176","slug":"Kushinagar-52176-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस गोदाम के पीछे खेत में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस गोदाम के पीछे खेत में लगी आग
Kushinagar
Updated Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज(कुशीनगर)। विशुनपुरा गांव स्थित एक गैस एजेंसी के पीछे एक गन्ने के खेत में शुक्रवार की दोपहर में आग लग गई। गोदाम के नजदीक आग लगने से आसपास के लोगों में खलबली मच गई। काफी मशक्कत के बाद गांव वालों ने आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार तमकुहीराज बाजार से सटे स्थित विशुनपुरा गांव में एक गैस एजेंसी का गोदाम है। गोदाम के पीछे स्थित रामअशीष के गन्ने के खेत में शुक्रवार को दिन के करीब तीन बजे आग लग गई। धुंआ और लपट देख लोगों के होश उड़ गए। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करने लगे। डर था कि कहीं आग बढ़कर गोदाम तक पहुंच गई तो बड़ी अनहोनी हो जाएगी। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद गांववालों ने आग पर काबू पा लिया। आग बुझने से लोगों ने राहत की सांस ली। आगलगी की इस घटना में करीब दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।