{"_id":"70-52175","slug":"Kushinagar-52175-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छात्रा जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में छात्रा जख्मी
Kushinagar
Updated Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे भगवान महावीर महाविद्यालय फाजिलनगर से पढ़कर घर लौट रही पिंकी गोड़ (20) बघौचमोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को फाजिलनगर सीएचसी से मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव छट्ठू कटया निवासी पिंकी गोड़ फाजिलनगर के महावीर महाविद्यालय में पढ़ती है। शुक्रवार की शाम को छात्रा कालेज से घर लौट रही थी। बघौचघाट मोड़ पर हाइवे क्रास करते वक्त इस छात्रा को एक ट्रक ने चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने तत्काल घायल छात्रा को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे और चालक को हिरासत में ले लिया।