फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   5 arrested in auto driver murder

Kushinagar News: महिला और उसके पिता सहित पांच ने मिलकर की थी ऑटोचालक की हत्या

Mon, 31 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 31 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
5 arrested in auto driver murder
हाटा कोतवाली क्षेत्र का निवासी था ऑटो चालक, ऑटो को जलाकर नहर में फेंका गया था
विज्ञापन

महिला बोली- प्रेम संबंध में अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया था, करता था ब्लैकमेल
कुदाल के बेट से किया था सिर और चेहरे पर प्रहार

संवाद न्यूज एजेंसी

हाटा। कोतवाली क्षेत्र के जिस ऑटो चालक की हत्या करके शव सुकरौली में फेंका गया था, उसके हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी हत्या में वह महिला भी शामिल थी, जिससे उसकी नजदीकी थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि प्रेम संबंध में उसका अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया था, जिसे दिखाकर वह ब्लैकमेल करता था। उसका शारीरिक शोषण भी करता था। इससे आजिज पिता, पुत्री, छोटे भाई, जीजा और मामा ने मिलकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। रविवार को पुलिस ने इन पांचों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को जेल भेज दिया गया।
तीन दिन पहले हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली में सड़क किनारे इस ऑटो चालक का खून से लथपथ शव मिला था। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी। रविवार को हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल का बेट और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली में कसया के सीओ कुंदन सिंह ने इस हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को सुकरौली में बंचरा जाने वाले मार्ग के पास एक बगीचे में इस ऑटोचालक का शव मिला था। उसकी अवैध संबंध में बेरहमी से हत्या की गई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर हत्यारोपी महिला, उसके पिता, नाबालिग भाई, जीजा और मामा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक, पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि महिला और ऑटो चालक में अवैध संबंध था। उसी दौरान ऑटो चालक ने महिला का अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया था। इसी वीडियो-फोटो के आधार पर महिला की शादी के बाद भी उसे ब्लैकमेल करता था और उससे शारीरिक संबंध बनाता था। इसी से तंग आकर उसकी हत्या की योजना बनाई थी। उसे धोखे से सुकरौली ले जाकर कुदाल के बेट से सिर और चेहरे पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके ऑटो में बैठकर चले गए।

ऑटो चालक का मोबाइल तोड़कर कुदाल के बेट सहित नहर में फेक दिया। मृतक के ऑटो में बैठकर भुजौली नहर के पुल पर गए। वहां पहुंचकर ऑटो का तेल निकालकर उसमें आग लगा दी। उसके बाद ऑटो को नहर में धक्का देकर गिरा दिया। इस खुलासा में हाटा के कोतवाल निर्भय कुमार सिंह, निरीक्षक संजय कुमार शाही, हेड कांस्टेबल सत्यनारायण राय, रणजीत सिंह, सचिन यादव, महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed