{"_id":"6aa07be589f84dcfc1005ab4","slug":"26-teams-displayed-their-strength-in-the-kabaddi-competition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-167493-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कबड्डी प्रतियोगिता में 26 टीमों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कबड्डी प्रतियोगिता में 26 टीमों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
कसया। आरएसएस कुशीनगर की ओर से युवा केंद्रित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नगर के श्रीराम जानकी मंदिर मठ में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सुबह 8:30 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की 26 टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें 19 टीमें बालक और सात बालिका वर्ग की रहीं। खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं।
मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना है। आयोजन का संदेश ‘खेल से संस्कार, संस्कार से राष्ट्र निर्माण’ रखा गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के मुकाबलों में चंदन क्लब ढांढा ने स्वामी पट्टी को हराया।
कुशीनगर और बनकटा के बीच हुए मुकाबले में बनकटा की टीम विजयी रही। नेहरू इंटर कॉलेज और भीमराव की टीम के बीच मुकाबले में भीमराव की टीम ने जीत दर्ज की। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे हाटा विधायक मोहन वर्मा ने उनसे हाथ मिलाकर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। अतिथियों ने प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मोमेंटो और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की देखरेख में एनई रेलवे गोरखपुर के विनोद यादव, वृंदावन शर्मा, कुंतु यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एनई रेलवे के दुर्बल यादव, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष हरिनारायण दुबे, सचिव नरसिंह शर्मा, सहायक सचिव अजय यादव, मुस्तफा अंसारी, मयंक शर्मा, देवरिया जिला कबड्डी संघ के सचिव मुलायम यादव, महराजगंज के सचिव गोरख गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, जिला कार्यवाह देवेंद्र, जिला प्रचारक प्रवीण, रामाश्रय, शैलेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह, नगर व्यवसायी ओम प्रकाश जायसवाल, सुधीर राव, युवा सम्मेलन के जिला संयोजक विवेक श्रीवास्तव, रजनीकांत मणि, कृष्ण कुमार जायसवाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, आलोक कुमार, रविंद्र गुप्ता, बलराम, संजीव सिंह, धर्मराज, सूर्यांशु, अमीय गुप्ता आदि मौजूद रहे।