{"_id":"60e893de8ebc3ebf4950de28","slug":"14-560-people-has-vaccinated-kushinagar-news-gkp401267465","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट एवं टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट एवं टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 14,560 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
पडरौना (कुशीनगर )। जनपद में शुक्रवार को कोविड टीकाकरण किया गया। टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। शुक्रवार को 14560 लोगों ने विभिन्न केंद्रों पर टीका लगवाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा उनके अंतर्गत आने वाले विभिन्न केंद्रों पर भी टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 साल से अधिक आयु के 6968 लोगों को पहला व 1321 को दूसरा टीका लगाया गया। 45 साल से अधिक उम्र के 514 को पहला व 1284 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। क्लस्टर एप्रोच के तहत 18 साल से अधिक आयु के 3708 लोगों को पहला व 214 को दूसरा टीका लगाया गया। 45 साल से अधिक उम्र के 204 लोगों को पहला तथा 181 को टीके की दूसरी डोज दी गई। इस तरह 11543 लोगों को पहला व 3017 को दूसरा टीका लगाया गया। इस प्रकार शुक्रवार को कुल 14560 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि इस दिन 1381 को कोविशील्ड और 82 लोगों को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया।
जनपद में रह गए हैं सिर्फ तीन एक्टिव केस
पडरौना। जनपद अब कोरोना से मुक्ति की तरफ बढ़ चला है। जिले में कोरोना के अब सिर्फ तीन ही एक्टिव मरीज रह गए हैं। शुक्रवार को 1575 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव थी। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 3739 सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए गए, जबकि 1575 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव रही। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में 782175 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है, जिसमें 15577 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 15348 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 226 मरीजों की मौत हुई है। अब सिर्फ तीन एक्टिव मरीज रह गए हैं।