फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   poonam won race

जूनियर बालिका वर्ग की दौड़ में पूनम अव्वल

Sun, 07 Oct 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
poonam won race
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में फर्राटा रेस में हिस्सा लेती बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही ब्लॉक की पिरोजहा न्याय पंचायत के परिषदीय स्कूलों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए गए। इसमें दस विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।

रविवार को हुई प्रतियोगिता में पिरोजहा, टिकुलिया, भरवलिया, राजपुर खास, परसा अव्वल, पिपरा अगरवा, जंगली पट्टी, कोटवा, जवहीदयाल, मिश्रौली आदि स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में विकास प्रथम और राजन को द्वितीय स्थान मिला। 200 व 400 मीटर में सुनील प्रथम और सलाउद्दीन द्वितीय रहे।
विज्ञापन


जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ में पूनम अव्वल रहीं। गुड़िया व मनीषा को क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में शहादत को प्रथम और धर्मेंद्र को द्वितीय स्थान मिला। सौ मीटर की दौड़ में सूरज को प्रथम व मिथिलेश को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में संजना प्रथम व काजल द्वितीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर की दौड़ में अंजनी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बालक वर्ग की ऊंची कूद में शहादत व सुजीत अव्वल रहे तो बालिका वर्ग में संजना व अन्नू दूबे ने बाजी मारी। लंबी कूद में सूरज व नितेश ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी में पिपराघाट व मिश्रौली की टीम विजयी हुई।


इस दौरान महेंद्र प्रताप मिश्र, अजय कुशवाहा, फैयाज अहमद, बृजकिशोर शर्मा, गायत्री गुप्ता, ओपी सिंह, भानू प्रताप गौड़, देवेंद्र प्रताप सिंह, मृत्युंजय पांडेय, धर्मेंद्र पटेल, रवि गुप्ता, सरोज देवी, सुभाष चंद्र वर्मा, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed