{"_id":"62ffebd67a138a687b066e32","slug":"woman-harassment-in-kaushambi-kaushambi-news-ald339646421","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : घर में अकेली पाकर पड़ोसी ने तमंचा सटाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : घर में अकेली पाकर पड़ोसी ने तमंचा सटाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म
Sat, 20 Aug 2022 01:30 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:30 AM IST
सार
आरोप है कि युवक ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। 15 अगस्त को मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली विवाहिता के साथ पड़ोसी ने तमंचा सटाकर दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।विवाहिता के मुताबिक 14 अगस्त की रात वह घर में सो रही थी। देर रात पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर में घुस आया और तमंचा सटाकर एकांत में ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। 15 अगस्त को मामले की शिकायत पुलिस से की गई। विवाहिता का कहना है पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की व्यस्तता बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
अब घटना के पांच दिन बीत गए और पुलिस रोजाना कोतवाली बुलाकर रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष भवानी सिंह का कहना है प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी वह मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। संवाद
विज्ञापन