Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bus driver and his accomplice accused of stealing a woman's belongings and jewellery

Kaushambi News: बस चालक और उसके साथी पर महिला के सामान और गहने चोरी करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bus driver and his accomplice accused of stealing a woman's belongings and jewellery
डिपो में चालक से पूछताछ के दौरान बस रवाना होने का इंतजार करते यात्री। संवाद
मुख्यालय स्थित डिपो की रोडवेज बस में यात्रा कर रही एक महिला ने चालक और उसके साथी पर सामान और गहने चोरी होने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने चालक से पूछताछ के लिए बस को डिपो में रुकवा लिया। इससे करीब आधे घंटे तक बस का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के पिल्हौरा गांव निवासी उमा पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को लखनऊ के चारबाग से चित्रकूट जाने वाली मंझनपुर डिपो की बस में सवार हुई थीं। आरोप है कि मंझनपुर और टेवां के बीच उनका सामान और कुछ जेवर चोरी हो गए। उन्होंने बस के चालक और उसके साथ सवार डिपो की वर्कशॉप में कार्यरत युवक पर चोरी करने की आशंका जाहिर की। जब बस चित्रकूट से लौटकर मंझनपुर डिपो पहुंची, तो महिला के भाई अभिषेक त्रिपाठी ने उसे रुकवा लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस चालक और उसके साथी को पूछताछ के लिए थाने ले गई। मंझनपुर कोतवाली प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी बनाए गए लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे तक परेशान रहे यात्री
बस रुकने के कारण चित्रकूट से आए और मंझनपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी हुई। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। बस पौने चार बजे डिपो पहुंची और सवा चार बजे रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों को काफी देर तक रुकना पड़ा। लखनऊ जाने वाले यात्री अंशुमान ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से समय पर पहुंचना था लेकिन बस रुकने के कारण आधे घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा।

डिपो में चालक से पूछताछ के दौरान बस रवाना होने का इंतजार करते यात्री। संवाद

डिपो में चालक से पूछताछ के दौरान बस रवाना होने का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed