{"_id":"68e95e040a33b197ee087498","slug":"villagers-are-deeply-angry-over-the-land-lease-dispute-in-dhumai-village-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-131208-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: धुमाई गांव में पट्टा भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: धुमाई गांव में पट्टा भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष
Sat, 11 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
सिराथू तहसील के धुमाई गांव में आवासीय पट्टे की भूमि को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा की भूमि, जिसे वर्ष 2002 में पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टे के रूप में आवंटित किया गया था, उस पर कुछ विपक्षी लोग हल्का राजस्व निरीक्षक और कानूनगो की मिलीभगत से कब्जा कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जिन लाभार्थियों को शासन की ओर से विधिवत पट्टा स्वीकृत हुआ था, उन्हें बेदखल कर प्रभावशाली लोगों को कब्जा दिलाया जा रहा है। गांव के कलेशर, प्रमोद कुमार, रामप्रकाश, बिपिन कुमार, रामलखन, सीताराम, रामकरन और तीरथ ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पहले भी तहसील प्रशासन और जिलाधिकारी को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम सिराथू, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से मांग की कि गाटा संख्या 1340 की भूमि की दोबारा पैमाइश कराई जाए और असली पट्टाधारकों को कब्जा दिलाया जाए। कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरने की चेतावनी दी है।