{"_id":"6afa1d92ed116191a803b822","slug":"four-thieves-arrived-in-a-car-without-a-number-plate-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-151738-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बिना नंबर प्लेट की कार से आए थे चार चोर, दूसरे जिलों के निवासी होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बिना नंबर प्लेट की कार से आए थे चार चोर, दूसरे जिलों के निवासी होने की आशंका
विज्ञापन
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा गुप्ता के घर शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को नए सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह बात सामने आई है कि वारदात को अंजाम देने के लिए चार चोर बिना नंबर प्लेट की एक चार पहिया गाड़ी से पहुंचे थे। पुलिस को अंदेशा है कि चोर दूसरे जनपदों के निवासी हैं, जिसके चलते प्रयागराज और प्रतापगढ़ में भी उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रास्तों की अहम जानकारी मिली है। जांच में पता चला है कि चोर जिस चार पहिया वाहन से आए थे, उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। फुटेज में अंदर से केवल एक व्यक्ति बैग के साथ बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहा है, जिसके बाद सभी आरोपी एक साथ फरार हो गए।
पुलिस को आशंका है कि गिरोह के सदस्य कौशाम्बी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ के आसपास के इलाकों में छिपे हो सकते हैं। इसके लिए पुलिस टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
सीओ सौरभ सामंत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध एक बिना नंबर प्लेट की चार पहिया गाड़ी से आते दिखाई दिए हैं। वारदात के बाद सभी उसी वाहन से फरार हुए। पुलिस टीम उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कौशाम्बी के अलावा प्रयागराज और प्रतापगढ़ समेत आसपास के अन्य जनपदों में भी उनकी तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।