{"_id":"6afa1d66910b912d7303514b","slug":"two-children-drown-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-151728-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तालाब में दो बच्चे डूबे, बालिका की मौत, फुफेरा भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तालाब में दो बच्चे डूबे, बालिका की मौत, फुफेरा भाई गंभीर
विज्ञापन
मृतक मासूम कनक की फाइल फोटो
सैनी क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव में रविवार दोपहर एक तालाब में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। उसका तीन वर्षीय फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। घर के बाहर खेल रहे दोनों मासूम बच्चे अचानक तालाब में गिर गए थे। हादसे के बाद परिजन उन्हें लेकर सिराथू के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बालक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
रामपुर धमावां गांव निवासी शिवम तिवारी की दो वर्षीय बेटी कनक रविवार दोपहर घर के बाहर अपनी बुआ के तीन वर्षीय बेटे विनायक के साथ खेल रही थी। इसी दौरान दोनों बच्चे घर के पास स्थित तालाब के किनारे तक पहुंच गए। अनुमान के मुताबिक खेलने के दौरान दोनों तालाब में अचानक गिर गए होंगे।
कुछ देर बाद विनायक की मां शिवानी बच्चों को खोजते हुए वहां पहुंचीं तो तालाब में कनक को उतराते देखा। यह देखकर वह शोर मचाते हुए तालाब में कूद पड़ीं। वह आंखों के सामने पानी में डूब-उतरा रहे अपने बेटे विनायक को बाहर निकाल लाईं। तब तक वहां पहुंच अन्य लोग कनक को भी बाहर निकाल लाए।
विज्ञापन
आनन-फानन में दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने कनक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में पहुंचे विनायक का उपचार शुरू किया गया।
तीन दिन पहले बेटे को लेकर मायके आई थी शिवानी
फतेहपुर जिले के खखरेरू क्षेत्र के केवटमई गांव निवासी शिवानी की शादी शिवनरेश के साथ हुई है। रामपुर धमावां गांव में उसका मायका है। तीन दिन पहले वह अपने तीन वर्षीय बेटे विनायक के साथ पिता कुल्टा तिवारी के घर आई थीं। रविवार को विनायक अपने मामा शिवम तिवारी की बेटी कनक के साथ खेल रहा था। परिजनों ने आशंका जताई इसी दौरान दोनों अचानक तालाब में डूब गए।
इकलौती बेटी की मौत से परिवार में मातम
शिवम तिवारी खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। तीन साल पहले शादी के बाद उनके घर पहली संतान के रूप में बेटी कनक का जन्म हुआ था। इकलौती बेटी की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मां मानसी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर हाल खराब है। गांव में भी घटना के बाद से शोक का माहौल है।