फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two youths tried to rape a girl sleeping in the verandah, the accused ran away when the family woke up.

Kaushambi : बरामदे में सो रही बालिका से दो युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों के जागने पर आरोपी भागे

Fri, 13 Sep 2024 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Sep 2024 02:05 PM IST
सार

शुक्रवार रात खाने पीने के बाद उसकी 12 वर्षीय बेटी अपनी दादी के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। करीब डेढ़ बजे रात दो युवक पहुंचे और बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। लड़की की चीख पुकार सुनकर बालिका की मां और दादी की नींद खुल गई।

विज्ञापन
Two youths tried to rape a girl sleeping in the verandah, the accused ran away when the family woke up.
दुष्कर्म का प्रयास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिपरी कोतवाली के एक गांव में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद घर के बरामदे में दादी के साथ सो रही 12 वर्षीय बालिका के साथ मोहल्ले के दो युवकों ने जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां और दादी ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों धक्का देकर भाग निकले। साथ ही परिजनों को धमकी भी दी। शुक्रवार को सुबह मां पीड़ित बालिका को लेकर थाने पहुंच गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


इलाके के एक गांव का युवक परदेश में नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी बूढ़ी सास और बेटी के साथ रहती है। शुक्रवार रात खाने पीने के बाद उसकी 12 वर्षीय बेटी अपनी दादी के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। करीब डेढ़ बजे रात दो युवक पहुंचे और बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। लड़की की चीख पुकार सुनकर बालिका की मां और दादी की नींद खुल गई। उन्होंने जोर जबर्दस्ती कर रहे दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो दोनो धक्का देकर भाग गए। आरोप है कि किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। शुक्रवार सुबह मां ने पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन

आरोपी युवक यमुना में कूदा, देखती रह गई पुलिस

शुक्रवार सुबह बालिका से दुष्कर्म के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी युवकों की दबिश में गांव पहुंची थी। पुलिस को जानकारी मिली की आरोपी एक युवक गांव के बाहर स्थित यमुना नदी के किनारे देखा गया गया है। कछार में पहुंची पुलिस को घेराबंदी करते देख आरोपी युवक नदी में कूद कर तैरते हुए उस पार निकल गया। पुलिस किनारे खड़ी देखती रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed