{"_id":"6637a97322e612a8b7016849","slug":"thieves-stole-goods-worth-lakhs-by-breaking-the-lock-of-house-and-kiosk-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-111370-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर और गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर और गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान किया पार
Sun, 05 May 2024 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 05 May 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
घर और गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान किया पार
- पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर लेकर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सैनी व संदीपनघाट कोतवाली इलाके में घर व गुमटी का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों का सामान समेट ले गए। सुबह घटनाओं की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित परिवारों से तहरीर लेकर जांच में जुट गई है।
सैनी कोतवाली के अटसरई गांव में निवासी कृष्ण पाल परिवार के साथ घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे। सुबह परिवार के लोग जागे कि तो देखा कि दीवार में सेंधमारी है। अंदर जाकर देखा तो पता चला कि चोर 15 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए है। गांव के बाहर खेत में खाली बॉक्स खेत में मिला। इसी तरह संदीपनघाट कोतवाली के मूरतगंज मेला बाग के पास प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी मो. सुहैल यहां रहकर मकैनिक का काम करते हैं। शनिवार रात उनकी गुमटी का ताला तोड़कर चोर अंदर रखा हजारों का सामान समेट ले गए। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।