{"_id":"6579babca6305a929a0643e6","slug":"theft-of-lakhs-from-tractor-agency-by-breaking-into-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-6224-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सेंध लगाकर ट्रैक्टर एजेंसी से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सेंध लगाकर ट्रैक्टर एजेंसी से लाखों की चोरी
Wed, 13 Dec 2023 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 13 Dec 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
काजीपुर जुनेदपुर गांव में ट्रैक्टर एजेंसी में चोरों के द्वारा काटी गयी सेंध। संवाद
सेंध लगाकर ट्रैक्टर एजेंसी से लाखों की चोरी
- संदीपनघाट कोतवाली के काजीपुर जुनैदपुर गांव में सोमवार रात हुई घटना
फोटो -28
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। संदीपनघाट कोतवाली के काजीपुर जुनैदपुर गांव में सोमवार रात ट्रैक्टर एजेंसी की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
चरवा निवासी सचिन मिश्रा ने जीटी रोड पर काजीपुर जुनैदपुर गांव में ट्रैक्टर की एजेंसी खोल रखी है। सचिन ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार शाम भी वह एजेंसी बंद कर घर चला आया था। मंगलवार सुबह पड़ोसी दुकानदार देवचंद्र ने बताया कि एजेंसी के कमरे की पिछली दीवार और दरवाजा टूटा हुआ है। इस पर वह एजेंसी पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में वह एजेंसी में दाखिल हुआ तो पता चला कि चोरों ने दराज में रखे 50 हजार व पर्स में रखे 700 रुपए के साथ ही तीन ट्रैक्टरों की बैटरी, एक इंवर्टर की बैटरी, इंवर्टर, पांच बाल्टी (85 लीटर) मोबिल और एक साइकिल पार कर दिया है। मौका मुआयना के बाद पुलिस पीड़ित से तहरीर लेकर घटना की छानबीन कर रही है।