{"_id":"6ab436df80454c7dd700a986","slug":"fir-lodged-three-days-after-death-of-youth-who-had-gone-to-his-in-laws-house-kaushambi-news-c-261-1-kmb1025-148780-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ससुराल गए युवक की मौत पर तीन दिन बाद एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ससुराल गए युवक की मौत पर तीन दिन बाद एफआईआर
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के धवाड़ा गांव निवासी बबलू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में तीन दिन बाद मंझनपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक की मां खुदी देवी की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के मुताबिक, बबलू 21 को ससुराल सैदनपुर गया था। आरोप है कि वहां उसकी पत्नी संजू, ससुर इंद्रमोहन सरोज, चचिया ससुर और सास ने मिलकर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले स्थानीय स्तर पर उपचार के लिए ले जाया गया। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की मां ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मंझनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।