{"_id":"6ab4369aeee3245e630651a1","slug":"married-woman-consumes-poisonous-substance-dies-during-treatment-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-148843-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दिया।
कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी महेश मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता है। मंगलवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर उसकी पत्नी मीना देवी (40) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर लेकर गए। अस्पताल में बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के छह बच्चे पूजा (16), रानी (14), आंचल (12), काजल (9), मनीषा (5) व मनीता डेढ़ वर्ष व पति का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोखराज थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर जिला अस्पताल पहुंच कर उपनिरीक्षक द्वारा पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर व पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।