फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teachers wandered for school allocation, schools not found

स्कूल आवंटन के लिए आए शिक्षक भटके, नहीं मिले विद्यालय

Fri, 12 Feb 2021 12:26 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Teachers wandered for school allocation, schools not found
Teachers wandered for school allocation, schools not found - फोटो : KAUSHAMBI
बृहस्पतिवार को अंतर जनपदीय तबादले के तहत जिले में आए दिव्यांग और महिला शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सारा दिन भूख और प्यास से बिलबिला रहे इन शिक्षकों को दोपहर तीन बजे के करीब बताया गया कि तकनीकी दिक्कतों के कारण स्कूल का आवंटन नहीं होगा। नतीजतन जिले में तैनाती के लिए आए यह शिक्षक मायूस होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

अंतर जनपदीय तबादले के तहत जिले में 241 शिक्षक आए थे। इन शिक्षकों को जिले के विभिन्न स्कूलों में तैनाती मिलनी थी। इसके सापेक्ष जिले में मात्र दो सौ शिक्षकों ने ही ज्वॉइनिंग दी। बृहस्पतिवार को महिला और दिव्यांग शिक्षकों को स्कूल आवंटन के लिए बुलाया गया था। सुबह से ही यह शिक्षक बीएसए कार्यालय में डटे थे। चटक धूप में दिव्यांग और महिलाएं पेड़ों की छाया में जमीन पर बैठे रहे। बार-बार लोग बीएसए कार्यालय से संपर्क कर स्कूल आवंटन की जानकारी लेते रहे, लेकिन ज्यादातर पटलों पर ताले लगे थे।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के कर्मचारी इधर-उधर की बातें कर शिक्षकों को टहलाते रहे। बीएसए प्रकाश सिंह दफ्तर में मौजूद रहे। दोपहर तीन बजे के बाद उन्होंने बताया की निदेशालय से वेबसाइट अपलोड नहीं होने के कारण स्कूल का आवंटन अब नहीं होगा। अगली तारीख निदेशालय के निर्देश पर बताई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक फरवरी को चायल निवासी शैलेश कुमार का तबादला वाराणसी जिले से कौशाम्बी के लिए हुआ था। विभाग की तरफ से स्कूल आवंटन की सूचना दी गई थी। बृहस्पतिवार सुबह वह बीएसए कार्यालय पहुंच गए। यहां शिक्षकों की न बैठने की व्यवस्था थी और न ही पेयजल का इंतजाम। तमाम दिक्कतें सहने के बाद शाम को बताया गया कि स्कूल का आवंटन नहीं होगा।
चायल के ही उमेश का कहना था कि उनकी पोस्टिंग इसके पहले सीतापुर जनपद में थी। स्कूल आवंटन के लिए उन्हें बुलाया गया था। इसके बाद बीएसए दफ्तर में यह जानकारी देने वाला भी कोई नहीं था कि स्कूल का आवंटन होगा भी या नहीं? शाम को मायूस होकर लौटना पड़ा।
करारी की साबिया मेंहदी की तैनाती प्रतापगढ़ जिले में थी। तबादले के बाद उन्हें स्कूल आवंटन के लिए बृहस्पतिवार को बुलाया गया था। बीएसए दफ्तर में बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी। सारा दिन इंतजाम के बाद शाम को निदेशालय की वेबसाइट अपलोड नहीं होने की जानकारी देकर वापस कर दिया गया।

मुंडेरा की रहने वाली मीना यूनुस की तैनाती भदोही जिले में थी। अंतरजनपदीय तबादले के तहत उसका कौशाम्बी जिला आवंटित हुआ था। स्कूल आवंटित करने के लिए बृहस्पतिवार को बुलाया गया था। इसके बाद भी स्कूल आवंटित नहीं हो सका है। सारा दिन उनके साथ परिवार के लोग परेशान थे।

Teachers wandered for school allocation, schools not found

Teachers wandered for school allocation, schools not found- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed