{"_id":"5df13f918ebc3e87c430acdb","slug":"student-hanged-himself-inside-the-house-kaushambi-news-ald262696485","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान
म्योहर। करारी कोतवाली के नौबस्ता गांव में बुधवार सुबह आठवीं के छात्र ने घर के अंदर फांसी लगा जान दे दी। परिजनों ने लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
नौबस्ता गांव निवासी मोहन सिंह शिक्षक हैं। इनका करीब 15 वर्षीय बेटा अंकित आठवीं का छात्र था ।बताया जाता है कि रोज की तरह अंकित बुधवार की सुबह भी उठकर नित्यक्त्रिस्या के बाद पढ़ने के लिए कमरे में चला गया ।काफी देर बाहर न निकलने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो अंकित फंदे पर लटका हुआ था। फंदे से उतार कर परिजन सरायअकिल के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंकित की मौत से परिजनों की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई। इंस्पेक्टर ने जानकारी से इंकार किया है।