{"_id":"64e110d16ad25675ee02ab74","slug":"stealing-lakhs-from-farmers-house-by-cutting-dent-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2292-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सेंध काटकर किसान से घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सेंध काटकर किसान से घर से लाखों की चोरी
Sun, 20 Aug 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आदर मदर गांव में चोरों के द्वारा काटी गई सेंध
सेंध काटकर किसान से घर से लाखों की चोरी
- संदीपन घाट कोतवाली क्षेत्र के अदरमदार गांव में हुई घटना
मूरतगंज। संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र के अदरमदार गांव में किसान के घर सेंध काट कर चोर नकदी-जेवरात समेत करीब दो लाख का माल समेट ले गए। सुबह कमरों में समान बिखरा देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।
अदरमदार निवासी राजकुमार किसानी करते हैं। राजकुमार के मुताबिक शुक्रवार रात वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में से रहे थे। रात में चोर पीछे की दीवार में सेंध काट कर अंदर घुसे। चोरों ने बाॅक्स व आलमारी का ताला तोड़ डाला व उसमें रखे पांच हजार रुपये नकद व दो लाख कीमत का गहना समेट ले गए। राजकुमार से तहरीर लेकर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।