{"_id":"66d7b19e55e6861d1e0e0eb6","slug":"sisters-lover-strangulated-mohit-to-death-after-he-became-an-obstacle-in-their-love-affair-accused-arrested-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-115838-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर बहन के प्रेमी ने की थी मोहित की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर बहन के प्रेमी ने की थी मोहित की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 04 Sep 2024 06:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
महेवाघाट पुलिस ने पखवाड़े भर पहले हुई बैरागीपुर के मोहित की हत्या का खुलासा कर लिया है। प्रेम-प्रसंग में बाधक बनने पर बहन के प्रेमी ने नौ वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या की थी। मंगलवार सुबह हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बैरागीपुर गांव निवासी राजेश कुमार निषाद का 9 वर्षीय बेटा मोहित 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सुबह बहनों के साथ यमुना स्नान करने गया था। वहीं से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मोहित लापता हो गया था। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर शाम को पिता ने गुमशुदगी दर्ज करा दी।
दूसरे दिन मोहित का शव महेवाघाट स्थित यमुना पुल के समीप नाले में मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो मोहित की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इस पर गुमशुदगी के मुकदमे को अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में तरमीम कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। सर्विलांस का सहारा लिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान पूरब-पश्चिमशरीरा कस्बे के भीटी मोहल्ला निवासी आकाश सिंह उर्फ महाकाल का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्या ने निगहा-टिकरा गांव के मध्य नहर पुलिया के पास उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मृतक मोहित की बहन से वह प्रेम करता है। दो साल पहले भी दोनों महीने भर साथ रहे थे। मुकदमा दर्ज होने पर वह आ गया था। परिवार वालों ने वादे के बावजूद लड़की की शादी दूसरी जगह कर दी थी।
इधर, रक्षाबंधन के दौरान उसकी प्रेमिका घर आई तो फिर से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। मनीष इसका विरोध करता था। प्रेम में बाधा बनने पर उसकी हत्या कर दी गई। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।