{"_id":"5be87ef8bdec226eee1b7f56","slug":"sirathu-mein-garja-bulldozer-gieaya-makan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिराथू में गरजा बुलडोजर, गिराए मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिराथू में गरजा बुलडोजर, गिराए मकान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू। सिराथू-कालाकांकर मार्ग पर अतिक्रमण पर रविवार को बुलडोजर गरजा। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर तहसील प्रशासन ने करीब छह लोगों के अवैध आशियाने को गिरा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
इन दिनों सिराथू-कालाकांकर मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। कस्बे में अतिक्रमण कर बनाए गए अमृत लाल, अशोक अरोरा, राधेश्याम गुप्ता, राजा पांडेय, मुमताज और महबूब आदि को तहसील प्रशासन ने नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। नोटिस के महीने भर बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर रविवार को एसडीएम ज्योति मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले कुछ और मोहलत दिए जाने की मांग करते रहे, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने किसी की नहीं सुनी। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग संतोष कुमार, तहसीलदार श्याम कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, सीओ सिराथू रामवीर सिंह के साथ सैनी कोतवाल अर्जुन सिंह मौजूद रहे।