फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sipah three people trapped in theft

सिपाह के तीन लोग बिजली चोरी में फंसे

Thu, 25 Dec 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 25 Dec 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। सिराथू तहसील के सिपाह घोसियाना गांव के तीन लोग बिजली चोरी में फंस गए हैं। बुधवार को सैनी उपकेंद्र के अवर अभियंता ने इन लोगों को कटिया लगाकर बिजली जलाते रंगेहाथ पकड़ा था। जेई ने सैनी कोतवाली में इनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


राजस्व वसूली और ओवर लोडिंग से होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को बचाने के लिए बिजली विभाग जांच और कार्रवाई में जुटा है। इसीक्रम में सैनी विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता अशीष कुमार ने बुधवार को टीम के साथ सिपाह गांव में छापेमारी की। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मियों ने गांव के इकबाल अहमद पुत्र उमर अली, मोहम्मद मियां पुत्र इनायत उल्ला, रामनारायण पुत्र राम प्यारे को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन


अवर अभियंता ने बताया कि सभी लोगों का कनेक्शन बिजली बकाया होने पर काट दिया गया था। इसके बाद ये लोग कटिया लगाकर बिजली की चोरी कर रहे थे। जेई ने कर्मचारियों से इन सभी लोगों के तार जब्त करा लिए हैं। साथ ही सैनी कोतवाली में तहरीर देकर बिजली चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed