फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sharmila's wife Barai Bandhwa and Sarita elected village head of Khojwapur

Kaushambi News: शर्मिला बीवी बरई बंधवा तो सरिता खोजवापुर की ग्राम प्रधान निर्वाचित

Fri, 09 Aug 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Sharmila's wife Barai Bandhwa and Sarita elected village head of Khojwapur
बरई बंधवा गांव की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शर्मिला बीवी।
--दो प्रधान व दो ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव की हुई मतगणना
विज्ञापन

फोटो नं-35,36,37
मंझनपुर। त्रिस्तरीय पंचायतों के उप चुनाव की शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालयों में मतगणना हुई। इसमें शर्मिला बीवी को बरई बंधवा व सरिता देवी को खोजवापुर की ग्राम प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। इनके अलावा दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्य भी निर्वाचित हुए। दोपहर में नतीजे आते ही नव निर्वाचित प्रतिनिधि एवं उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।
विभिन्न कारणों से रिक्त जिले के पांच बीडीसी, तीन प्रधान व 24 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव हुआ। नामांकन के दौरान पांचों बीडीसी, चायल तहसील के मोहम्मदपुर तालुका इब्राहिमपुर में प्रधान व 22 ग्राम पंचायत सदस्यों पर एक-एक नामांकन आने के कारण इन पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया था।
विज्ञापन

छह अगस्त को मंझनपुर ब्लॉक के खोजवापुर व कौशाम्बी ब्लॉक के बरई बंधव गांव में प्रधान व सदस्य और कनैली के वार्ड नंबर तीन पर सदस्य पद के लिए मतदान हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों ब्लॉक मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गणना शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मंझनपुर के खोजवापुर से सरिता देवी 78 मतों से विजयी घोषित की गईं। चुनाव में सरिता को 258 व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजकुमारी को 180 मत मिले। वहीं 140 मतों के साथ सुनीता देवी तीसरे और 108 वोट हासिल कर जया विश्वकर्मा चौथे पायदान पर रहीं।
इसी तरह बरई बंधवा गांव में प्रधान पद की उम्मीदवार शर्मिला बीवी 43 मतों से विजयी हुईं। चुनाव में शर्मिला को 708 व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कुसुम देवी को 665 मत प्राप्त हुए। कनैली गांव के वार्ड नंबर तीन से सदस्य प्रत्याशी विजय कुमार 24 मत से विजयी हुए। विजय को 62 व निकटतम प्रतिद्वंदी राजबली को 38 मत मिले।

------------------
लाटरी से तय हुआ ग्राम पंचायत सदस्य
कनैली। कौशाम्बी ब्लॉक के बरई बंधवा गांव के वार्ड 11 पर हुए सदस्य पद के उप चुनाव का नतीजा लाटरी से तय हुआ। चुनाव में नीता देवी और नोखेलाल को 52-52 मत मिले थे। मुकाबला बराबरी का होने पर एसडीएम सदर आकाश सिंह व सीओ अभिषेक सिंह की मौजूदगी में एआरओ नीरज सिंह ने लाटरी निकाली। इसमें नीता देवी विजयी हुईं।

बरई बंधवा गांव की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शर्मिला बीवी।

बरई बंधवा गांव की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शर्मिला बीवी।

बरई बंधवा गांव की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शर्मिला बीवी।

बरई बंधवा गांव की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शर्मिला बीवी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed