फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Raging with dry canals Skipa worker

सूखी नहरों को लेकर भड़के सकिपा कार्यकर्ता

Sat, 13 Jun 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Sat, 13 Jun 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर।
विज्ञापन
दोआबा की सूखी नहरों को लेकर शुक्रवार को समर्थ किसान पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी डीएम को सौंपकर नहरों में पानी छोड़ने की मांग की। मांगे पूरी नहीं होने पर साकिपा ने बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी है।

जिले की तकरीबन सभी नहरों में पानी की जगह धूल उड़ रही है। इसकी वजह से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खरीफ के बाद अब उनकी जायद की फसलों पर भी सिंचाई के अभाव में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसको लेकर अन्नदाता खासे चिंतित हैं। उधर, कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी नहरों की ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। किसानों की इस गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को समर्थ किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी अगुवा अजय सोनी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

इस दौरान नहर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी डीएम को सौंपा। पार्टी प्रमुख अजय सोनी ने बताया कि ज्ञापन में रामगंगा माइनर, करारी माइनर और सोनारी माइनर में तत्काल टेल तक पानी छोड़े जाने, नहरों की सिल्ट सफाई, खुदाई में की गई घपलेबाजी की जांच कर कार्रवाई करने और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर राकेश सिंह, हरिओम, कमलेश, सत्येंद्र, फूलचंद्र, मोहम्मद चांद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed