फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Poison eaten on the threshold of girlfriend, died in agony in the field

प्रेमिका की दहलीज पर खाया जहर, खेत में तड़प कर दे दी जान

Mon, 18 Apr 2022 08:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Poison eaten on the threshold of girlfriend, died in agony in the field
कोखराज कोतवाली के कशिया पूरब गांव में प्रमिका से हुए विवाद के बाद एक युवक ने उसी के सामने जहर खा लिया। महिला के घरवाले कुछ समझ पाते, इससे पहले वह खेतों की ओर दौड़ पड़ा। कुछ दूर दौड़ने के बाद खेत में तड़प कर उसकी जान निकल गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कशिया पूरब गांव का सुनील कुमार (30) अविवाहित था। परिवार वालों के मुताबिक गांव की एक शादीशुदा महिला से सुनील प्रेम करता था। परिवार वालों के विरोध करने पर सुनील कुछ साल पहले गांव के एक व्यक्ति के यहां किराए का कमरा लेकर रहने लगा। परिजनों के मुताबिक विवाहिता के घरवाले भी सुनील व महिला के रिश्ते के बारे में वाकिफ थे। पिछले तीन-चार दिन से किसी बात को लेकर सुनील का महिला से विवाद चल रहा था। इसी से नाराज होकर सोमवार दोपहर सुनील विवाहिता के घर पहुंचा। महिला ने दरवाजा खोला और सुनील को भला-बुरा कहते हुए भाग जाने को कहा। इस पर सुनील ने उसी के सामने जहर खाया और खेत की तरफ दौड़ता हुआ चला गया। गांव के लोगों ने सुनील को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका। कुछ दूर जाने के बाद बबलू के नलकूप के पास वह गिर पड़ा। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक सुनील की मौत हो चुकी थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सूचना पर पहुंचे मूरतगंज चौकी प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed