फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   plantation of 18 lac plants in doaba

दोआबा में अबकी दफा रोपित किए जाएंगे 1

Sun, 24 Nov 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
plantation of 18 lac plants in doaba
दोआबा में रोपित किए जाएंगे 18 लाख पौधे
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के लिए निर्धारित किया वित्तीय वर्ष 2020-21 का लक्ष्य
मंझनपुर। दोआबा में इस दफा करीब 18 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक का पत्र आने के बाद गंभीर हुए जिलाधिकारी ने जिले के सभी विभागों का लक्ष्य आवंटित कर दिया है। चेताया है कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमेशा की तरह इस बार भी प्रदेश सरकार गंभीर है। शासन के निर्देश पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने 16 सितम्बर को ही जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जिले में 18 लाख तीन हजार दो सौ पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया था। यह पौधरोपण वित्तीय वर्ष 2020-21 में किया जाना है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनपद के सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर उनके लक्ष्य का आवंटन कर दिया। डीएम ने बताया कि वन विभाग को छह लाख 58 हजार तीन सौ, ग्राम्य विकास विभाग को छह लाख 59 हजार पांच सौ, राजस्व विभाग को 74 हजार एक सौ, पंचायती राज विभाग को भी 74 हजार एक सौ, नगर विकास विभाग को 12 हजार आठ सौ, लोक निर्माण विभाग को 12 हजार तीन सौ, सिंचाई विभाग को सात हजार आठ सौ, कृषि विभाग को एक लाख 12 हजार पांच सौ, पशु पालन विभाग को छह हजार सौ, सहकारिता विभाग को तीन हजार, उद्योग विभाग को नौ हजार, विद्युत विभाग को चार हजार नौ सौ, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 28 हजार छह सौ, बेसिक शिक्षा विभाग को 15 हजार, प्राविधि शिक्षा विभाग को तीन हजार छह सौ, स्वास्थ्य विभाग को नौ हजार तीन सौ, उद्यान विभाग को 74 हजार एक सौ, पुलिस विभाग को चार हजार पांच सौ और खनन विभाग को 33 हजार सात सौ पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed