{"_id":"5e9df2a78ebc3ed5c605073e","slug":"old-man-beaten-to-death-in-baratfariq-village-kaushambi-news-ald2738447170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातफारीक गांव में बुजुर्ग को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातफारीक गांव में बुजुर्ग को पीटकर मार डाला
विज्ञापन
बारातफारीक गांव में वृद्ध को पीटकर मार डाला
आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के बारातफारीक गांव में मामूली बात पर पट्टीदारों ने पीट-पीटकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की बहू की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य महिला की तलाश की जा रही है।
बारातफारीक गांव की उमा देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पट्टीदारों से उसके परिवार की रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता की मानें तो शुक्रवार शाम भी खेत में बकरी जाने को लेकर पट्टीदार अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर छोटेलाल (65) को भी लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने पिटाई से घायल ससुर-बहू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने छोटेलाल को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां उसी रोज देर रात छोटेलाल की सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। उसकी बहू की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की शाम रिपोर्ट लिखकर आरोपी रामनरेश तथा उसके बेटे शंकर दयाल को गिरफ्तार कर लिया है। रामनरेश की पत्नी रंजना की तलाश की जा रही है।