फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man's body found hanging from a noose at home.

Kaushambi News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found hanging from a noose at home.
दीपक सिंह पटेल की फाइल फोटो
गिराजू गांव में शनिवार शाम घर के अंदर 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। घटना के समय युवक घर में अकेला था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दीपक के पिता रामभवन की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मां की तबीयत खराब चल रही है। मां के इलाज के लिए दीपक का एक भाई और बहन कानपुर गए हुए थे। घर पर दीपक ही रुका था। शनिवार शाम पड़ोस का एक युवक किसी काम से उसके घर पहुंचा। अंदर दीपक को फंदे से लटका देखकर उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने मां और कानपुर गए भाई-बहन को भी घटना की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बैकुंठ नाथ पांडे ने बताया कि युवक के फंदे से लटकने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed