{"_id":"6aaef7228d9e75cfaf0a1b97","slug":"out-of-control-bike-hits-girl-she-dies-during-treatment-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-148582-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अनियंत्रित बाइक ने बच्ची को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अनियंत्रित बाइक ने बच्ची को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
ओसा चौराहे के पास शनिवार शाम सड़क पार कर रही एक बच्ची को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के इकौना निवासी धर्मेंद्र राही अपने परिवार के साथ मजदूरी करने कौशाम्बी आए थे। वह ओसा में राजकुमार तिवारी के मकान में किराये के कमरे में रह रहे थे। परिवार के सदस्य ठेकेदार अमित सिंह के साथ मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में मजदूरी कर रहे थे।
शनिवार रात करीब आठ बजे ओसा चौराहे के पास बच्ची सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।