फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Blew into the nozzle when it got clogged... Farmer dies after exposure to pesticide.

Kaushambi News: नोजल जाम होने पर मुंह से फूंका...कीटनाशक की चपेट में आने से किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Blew into the nozzle when it got clogged... Farmer dies after exposure to pesticide.
किसान की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन

संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गांव में धान के खेत में
दवा का छिड़काव करते समय किसान की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक कीटनाशक छिड़कने वाली मशीन का नोजल जाम हो गया था। किसान उसे मुंह से फूंक मारकर साफ करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान दवा मुंह में चली गई।

गौसपुर निवासी रामकुमार (50) पुत्र रामसुख खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी शोभा देवी के अनुसार शनिवार सुबह रामकुमार धान की फसल में मशीन से कीटनाशक का छिड़काव करने गए थे। मशीन में दवा फंस गई तो रामकुमार नोजल खोलकर उसमें फूंक मार रहे थे, जिससे कीटनाशक उनके मुंह में चला गया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में वह बेहोश हो गए। जानकारी होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान के तीन बच्चे हैं। शनि (16) व गोलू (14) और एक बेटी कोमल है। तीनों पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन


किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर नरेंद्र नागर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट तैयार कर शासन स्तर पर भेजी जाएगी। पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। प्रेरणा गौतम, एसडीम चायल
क्या न करें
-नोजल बंद होने पर उसे मुंह से नहीं, एक पतले तार, सुई या ब्रश से साफ करें
-नोजल में फंसी गंदगी को बिना दस्ताना पहने अंगुली या नाखून से साफ न करें
-कीटनाशक डालते या छिड़कते समय कुछ खाएं, पीएं नहीं
-हवा चलने की उल्टी दिशा में खड़े होकर दवा का छिड़काव न करें
क्या करें
-छिड़काव के दौरान फुल बाजू के कपड़े, मास्क और चश्मा दस्ताने जरूर पहनें
-काम खत्म होने के बाद साबुन से अच्छी तरह नहाएं और कपड़ों को अलग रखें
आपातकालीन स्थिति
-बिना समय गंवाए मरीज को नजदीकी अस्पताल या डॉक्टर के पास पहुंचाएं
-जिस दवा का छिड़काव किया जा रहा था, उसका डिब्बा या रैपर डॉक्टर को जरूर दिखाएं

किसान की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। स्रोत: ग्रामीण

किसान की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed