फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Number of fever patients rises in Mirpur

Kaushambi News: मीरपुर में बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ी

Sat, 18 Oct 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 18 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Number of fever patients rises in Mirpur
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मीरपुर गांव में वायरल बुखार का प्रकोप तेज हो गया है। तीन हजार से अधिक आबादी वाले इस गांव में सौ से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। जबकि अस्पतालों से अधिकांश मरीज इलाज के बाद घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

जांच में मरीजों को प्लेटलेट्स और खून की कमी जैसी गंभीर समस्याएं पाई जा रही हैं जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अवधेश नारायण शुक्ल ने बताया कि गांव में शायद ही कोई ऐसा घर बचा हो जहां कोई सदस्य बुखार से पीड़ित न हो। कई परिवारों के सभी सदस्य एक साथ अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्णिमा देवी, प्रखर शुक्ला, कंधई लाल चौरसिया, कृष्ण कुमार, प्रभा देवी, जय सिंह यादव के घर से चार सदस्य व केश लाल यादव के परिवार से पांच लोग सहित सैकड़ों ग्रामीण बुखार से जूझ रहे हैं। मरीजों का इलाज गांव के नजदीकी दवाखाने के अलावा तिल्हापुर मोड़, मनौरी, पूरामुफ्ती एवं प्रयागराज के विभिन्न अस्पतालों और क्लीनिकों में चल रहा है। छह दिन पहले 11 अक्तूबर को गांव के पप्पू का 10 वर्षीय बेटा छोटू की बुखार से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे ग्रामीण सहमें हुए हैं। वहीं, सीएचसी अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गांव में शिविर लगा कर मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया है। गांव में स्वच्छता अभियान के साथ ही विशेष चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed