{"_id":"69d16b725d5c2ae22d0e0b5a","slug":"now-travelling-to-mirzapur-lucknow-and-kanpur-has-become-easier-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-139256-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अब मिर्जापुर, लखनऊ और कानपुर का सफर हुआ आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अब मिर्जापुर, लखनऊ और कानपुर का सफर हुआ आसान
Sun, 05 Apr 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर स्थित बस डिपो से निकलती रोडवेज बस। संवाद
लंबी दूरी के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम ने मंझनपुर बस डिपो से मिर्जापुर, लखनऊ और कानपुर रूट पर बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अब सीधी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर के लिए रोडवेज बस सुबह 7:30 बजे राजापुर से चलकर 8:30 बजे मंझनपुर बस डिपो पहुंचेगी। इसके बाद यह बस प्रयागराज के लिए रवाना होगी और सुबह 10 बजे वहां पहुंचेगी। प्रयागराज से आगे बढ़ते हुए बस दोपहर 12:30 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी। मंझनपुर से सुबह नौ बजे एसी बस लखनऊ के लिए रवाना होगी, जो दोपहर तीन बजे वापस मंझनपुर डिपो लौट आएगी। इसी तरह दूसरी एसी बस सुबह 9:15 बजे कानपुर के लिए रवाना होगी और शाम 3:20 बजे वापस पहुंचेगी। यात्रियों का कहना है कि अब तक इन शहरों के लिए सीधी बस सेवा न होने से काफी परेशानी होती थी। नई सेवा शुरू होने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
यात्रियों की मांग को देखते हुए यह पहल की गई है। आने वाले समय में आवश्यकता के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। -गंगा शंकर शर्मा,मंझनपुर डिपो इंचार्ज