फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेधा का सम्मान: मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर चहके मेधावी

Mon, 01 Jul 2019 08:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
medha ka samman
amar ujala ,bhavishya jyoti samman kaushambi 2019 - फोटो : प्रयागराज
निष्पक्ष और सारगर्भित खबरों के साथ ही सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने वाले अमर उजाला समाचार पत्र की ओर से शनिवार को यूपी बोर्ड की दसवीं तथा 12 वीं और सीबीएसई बोर्ड के दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में अपनी मेधा का लोहा मनवाने वाले जिले के मेधावियों को भविष्य ज्योति सम्मान से नावाजा गया। मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर यूपी बोर्ड और सीबीएसई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों के चेहरे खिल उठे।


कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल के मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। डीएम ने मेधावियों से उनका प्रतिशत जानने के साथ ही भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के मेधावियों को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान का प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। सीडीओ इंद्रसेन सिंह ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह और प्रभारी बीएसए अरविंद पटेल ने सीबीएसई इंटर के मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। अफसरों के हाथ मिले प्रशस्ति पत्र से मेधावियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और अभिभावक भी सम्मान समारोह के साक्षी बने। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर की।

इस दौरान यूनाइटेड ग्रुफ ऑफ इंस्टीट्यूट के प्लेसमेंट ट्रेनर कुलदीप सिंह ने मेधावियों को कॅरियर संवारने के टिप्स दिए। अमर उजाला समूह की तरफ से अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल प्रबंधक चंद्रदत्त शुक्ल ने किया। इस मौके पर धर्मा देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण, प्रवक्ता राम शंकर, एसआरडी इंका के प्रिंसपल शिव शंकर सिंह, शहजादपुर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवमूरत सिंह, हाजी अब्दुल खालिक के इंटर कॉलेज के उप प्राचार्य प्रेम गुप्ता, जवाहर नवोदय के प्रभारी प्राचार्य विनोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड के मोहम्मद आबिद, एनडी स्कूल एंड कॉलेज के प्रिंसिपल मयंक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
सपने ऐसे देखों जो कभी सोने नहीं दें

देश के महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कहते थे कि सपने ऐसे देखो जो कभी सोने नहीं दें। ऐसे सपने देखने वाले ही आधुनिक भारत की संरचना कर सकते हैं। यह बातें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अमर उजाला की तरफ से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।

जिलाधिकारी ने मेधावियों में जोश भरते हुए कहा कि अखबारों में समाचार प्रकाशित होते रहते हैं लेकिन अमर उजाला समूह निष्पक्ष खबरों के साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। पौधरोपण, स्वच्छता, जल संचयन, मतदाता जागरूकता, रक्तदान जैसे मुद्दों पर इस समाचार पत्र ने बेहतरीन पहल की है। सफलता का यह प्लेटफार्म अंतिम नहीं है, आगे इसे बरकरार रखना चुनौती है। विधार्थियों को चाहिए की वह लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक पहल की तरफ ध्यान दें। मेधावियों से कहा कि यह जरूरी नहीं है कि किसी बड़े शैक्षिक संस्थान से ही शिक्षा लेने पर बेहतर मुकाम मिलता है।

जिस तरह हीरा कोयले की खान से निकलता है और कीचड़ में ही कमल खिलता है, इन चीजों का ध्यान रखते हुए, लक्ष्य निर्धारित कर काम करना चाहिए। नकल पर कटाक्ष करते हुए डीएम ने कहा कि गांव में कहावत है कि अगर किसी से दुश्मनी है तो उसके बच्चे को नकल कराकर पास करा दो। वह अपने में ही परेशान रहेगा। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का दौर है। कॅरियर संवारने के लिए आगे और अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। यह सफलता सिर्फ एक प्लेटफार्म है, सफल होने के लिए आगे भी इसे बरकार रखना होगा।

अमर उजाला दफ्तर से प्राप्त कर सकतें है प्रशस्ति पत्र
अमर उजाला की ओर से बोर्ड की दसवीं व बारहवीं परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजा गया। लेकिन किन्ही कारणों से शनिवार को उदयन सभागार में आयोजित समारोह में जो मेधावी नहीं पहुंच सके थे, वे अमर उजाला के ब्यूरो कार्यालय (पंजाब नेशनल बैंक के सामने मंझनपुर) से अपना प्रशस्ति पत्र व मेडल प्राप्त कर सकते हैं।

समारोह की तस्वीरों के लिए देखें अमर उजाला की वेबसाइट
कौशाम्बी में शनिवार को आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरों को अमर उजाला की बेवसाइट (.......) पर देखी जा सकती है।

बेटियां हर क्षेत्र में आज तरक्की कर रही हैं। यहां बैठी भीड़ में टॉपरों की सूची में ज्यादातर बेटियां ही शामिल हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा सर ने जैसा कहा कि यह जरूरी नहीं कि बड़े जिले व नामचीन स्कूलों से ही टापर आते हैं। यह बात सौ फीसदी सच है। कौशाम्बी के लोग भी आज देश में अपने जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
शिवानी कुशवाहा, टॉपर, यूके स्कूल सिराथू

मुझे सीबीएसई बोर्ड की 12 वीं परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक मिले हैं। अमर उजाला ने आज सम्मानित कर मेरा मान बढ़ाया है। यह सम्मान जीवन भर याद रहेगा। भविष्य में अगर कोई बड़ा मुकाम हासिल हुआ तो मैं सदा समाचार पत्र के प्रति आभारी रहूूंगी।
फराह जफर, कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल

अमर उजाला से सम्मानित होकर गर्व महसूस हो रहा है। सपने में भी नहीं सोचा था कि किसी समाचार पत्र के प्रयास से अफसर उनके बीच आकर अपने अनुभव शेयर करेंगे। यह सम्मान जिंदगी के मील का पत्थर साबित होगा।
लारेब अख्तर,

अमर उजाला से जो सम्मान मिला है उससे गर्व की अनुभूति हो रही है। लगा कि मेहनत का फल मिला है, जो सम्मान मिला वह निश्चित रूप से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन है। अन्य छात्रों के लिए सकारात्मक संदेश होगा।
फाइका अफकार जाफरी सेंट फ्रांसिस तेरहमील

मेरी मेहनत का फल अमर उजाला ने मुझे दिया। सच कहूं तो इनकी खुशी रिजल्ट आने वाले दिन भी नहीं मिली, जिनका आज सम्मान पाकर मिली है। इसके लिए समाचार पत्र के सारे समूह को मैं अपनी तरफ से धन्यवाद ज्ञापित कर रहा हूं।
अनूप कुमार, धर्मा देवी इंटर कॉलेज

मेरे स्कूल के गुरुजनों की लगन मेरे लिए आज मील का पत्थर बन रही है। आज उन्हीं की बदौलत न सिर्फ अच्छा परिणाम आया बल्कि समाचार पत्र अमर उजाला की तरफ से सम्मानित होने का मौका मिला। अफसरों ने अपने पढ़ाई के दौरान जो अनुभव साझा किए, उसका अनुकरण किया जाएगा।
निशांत कुमार, धर्मा देवी इंका

यह पल काफी सुखद रहा। आज का दिन यादगार बनाने के लिए मैने अपनी मेडल और प्रशस्ति पत्र के साथ तस्वीर खींची है। यह तस्वीर मुझे जीवन में और भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगी। अमर उजाला का मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा, जिसने उसकी मेहनत की कद्र करते हुए सम्मानित किया।
अबू फहद, हाजी अब्दुल खालिद इंका
-
अभिभावकों ने सेल्फी लेकर यागदार बनाया पल
मंझनपुर। अमर उजाला की तरफ से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम में जिले के तमाम अभिभावक व शिक्षक भी बच्चों के साथ पहुंचे थे। बच्चों को जब मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा था, उनके गार्जियन व स्कूल स्टाफ मोबाइल पर सेल्फी लेकर पल को यादगार बनाने में जुटा रहा।

मेडल पा रहे थे मेधावी, ताली पीट रहे थे अभिभावक
मंझनपुर। अमर उजाला की तरफ से आयोजित मेधावियों के सम्मान कार्यक्रम के दौरान जश्न सरीखा माहौल रहा। संचालक माइक पर मेधावियों को सम्मानित होने के लिए नाम पुकार रहे थे और बच्चों की हौसला आफजाई के लिए उदयन सभागार में मौजूद अभिभावक व शिक्षक ताली पीट कर उनका उत्साह बढ़ा रहे थे। अफसरों ने भी मेधावियों के सम्मान में खूब ताली पीटी।

इन्हें मिला सम्मान
यूपी बोर्ड/हाईस्कूल
0 सीतू यादव - विंध्य इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर चायल
0 सचिन कुमार प्रजापति- विट्ठल भाई पटेल इंका उदहिन
0 सुजल श्रीवास्तव- एमयूजेएडएजीएचएस दारा नगर कौशाम्बी
0 आकांक्षा सिंह - एसएसजेपीपी इंका मंझनपुर
0 निशांत कुमार - धर्मा देवी इंका केन कनवार
0 अवनीश शुक्ला - डीएस इंका देवरा
0 कीर्ती देवी - धर्मा देवी इंका केन कनवार
0 वर्षा सिंह - आदर्श इंका सरायअकिल
0 जयभान - एसडीबी इंका वैशकांटी
0 शिवानी कुशवाहा - यूके इंका सिराथू
0 अभिषेक वर्मा - एनडी ब्वायज भरवारी
0 रामानुज मिश्र - एसएनएन इंका साढ़ो सिराथू
0 क्षिप्रा सिंह - जय मां दुर्गे इंका अमिरतापुर
0 शैलेंद्र कुमार - धर्मा देवी इंका केनकनवार
0 वीरू कुमार - डी देवी श्याम नरायण इंका थुलगुला
0 हर्ष नरायण मौर्य - एसडीएस इंका बाकरगंज
0 श्रेयांश तिवारी - सीपीपी इंका बेनीराम कटरा
---------
यूपी बोर्ड/ इंटरमीडिएट
0 कुलदीप सिंह - एलडीआईसी फैजीपुर
0 विशाल गुप्ता - एलडीआईसी फैजीपुर
0 शिवसिंह - एसडीबी इंका वैशकांटी
0 सौरभ कुमार मौर्य - जवाहर लाल नेहरु इंका सरसवां
0 हिमांशु यादव - एलडीआईसी फैजीपुर
0 राजीव कुमार - दुर्गा देवी इंका ओसा
0 सुमित केसरवानी - दुर्गा देवी इंका ओसा
0 अबू फहद - हाजी अब्दुल खालिक इंका परास
0 दीपिका शर्मा - आदर्श इंका सरायअकिल
0 आदर्श गुप्ता - राजकीय हाईस्कूल महराज का पूरा
0 विवेक सिंह - एसडीएस इंका बाकरगंज
0 अदिति कुशवाहा- राधेश्याम इंका कनैली
0 प्रीती सिंह - राधेश्याम इंका कनैली
0 शिवम मौर्या - दुर्गा देवी इंका ओसा
0 अमित कुमार मिश्रा - दुर्गा देवी इंका वैशकांटी
0 अनूप कुमार - धर्मा देवी इंका केन कनवार
।सीबीएसई बोर्ड/ हाईस्कूल
0 फाइका अफकार जाफरी - सेंट जोसेफ स्कूल काजीपुर
0 श्रेया सिंह - भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी
0 कुलदीप अग्रहरी - मां गायत्री मेमोरियल कौशाम्बी प्रेसीडेंसी कौशाम्बी
0 अंकित कुमार - जवाहर नवोदय विद्यालय टेवां
0 कल्पना केसरवानी - रिजवी स्प्रिंग फील्ड करारी
0 श्रेया वानी - रिजवी स्प्रिंग फील्ड करारी
0 कश्म सागर पटेल - सेंट जोसफ काजीपुर
0 आदित्य केसरवानी - भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी
0 शिव प्रकाश - कौशाम्बी पब्लिक स्कूल कशिया
0 अभिषेक त्रिपाठी - भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी
0 आर्या - जवाहर नवोदय टेवां
0 ऋषभ - मां गायत्री मेमोरियल कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल भरवारी
0 हृदा कौशिक- मां गायत्री मेमोरियल कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल भरवारी
0 ऋषभ कुमार मिश्रा- रिजवी स्प्रिंग फील्ड करारी
-----
सीबीएसई बोर्ड / इंटरमीडिएट
0 रूशाली सिंह - मां गायत्री मेमोरिएल कौशाम्बी प्रेसीडेंसी भरवारी
0 ऋषभ - जवाहर नवोदय टेवां
0 लारेब अख्तर - मां गायत्री मेमोरिएल कौशाम्बी प्रेसीडेंसी भरवारी
0 अनामिका श्रीवास्तव - कौशाम्बी पब्लिक स्कूल
0 मुकेश निर्मल - जवाहर नवोदय टेवां
0 दिव्या - जवाहर नवोदय टेवां
0 हुजैफा सलीम अंसारी - रिजवी स्प्रिंग फील्ड
0 फराह जफर - मां गायत्री मेमोरिएल कौशाम्बी प्रेसीडेंसी भरवारी
0 रश्मिी सिंह - जवाहर नवोदय टेवां
0 हिमांशु - जवाहर नवोदय टेवां
0 इशिता श्रीवास्तव - मां गायत्री मेमोरिएल कौशाम्बी प्रेसीडेंसी भरवारी
medha ka samman
amar ujala ,bhavishya jyoti samman 2019 - फोटो : कौशाम्बी
दीप प्रज्जवल कर अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का शुभारंभ करते डीएम-एसपी
medha ka samman
amar ujala ,bhavishya jyoti samman 2019 - फोटो : कौशाम्बी
सचिन प्रजापति को प्रमाणपत्र देते डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
medha ka samman
amar ujala ,bhavishya jyoti samman 2019 - फोटो : कौशाम्बी
राजीव कुमार को प्रमाणपत्र देते एसपी
विज्ञापन
medha ka samman
amar ujala ,bhavishya jyoti samman 2019 - फोटो : कौशाम्बी
कल्पना केसरवानी को प्रमाणपत्र देते सीडीओ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed