{"_id":"6b073c12044c9369ec063b69","slug":"students-demonstrated-their-talent-by-taking-a-science-exam-in-the-olympiad-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-152219-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने विज्ञान की परीक्षा देकर दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने विज्ञान की परीक्षा देकर दिखाई प्रतिभा
Thu, 26 Nov 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरुआ में ओलंपियाड परीक्षा में विज्ञान विषय की परीक्षा देते परिक्षार्थी। सं
अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड में बुधवार को भरवारी और बेरुआ के दो विद्यालयों विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी। एक घंटे तक चली परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विज्ञान से जुड़े सवालों को हल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एसएन कॉन्वेंट स्कूल भरवारी में छह विद्यार्थियों ने शिक्षक योगेंद्र कुमार की देखरेख में परीक्षा दी। इनमें आमना सिद्दीकी, जहरा, अबूबकर सिद्दीकी, वंदना और सोनाक्षी श्रीवास्तव सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे। वहीं, सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरुआ में आठ विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें सूर्यांश प्रताप सिंह, हिफ्जा फातमा, अग्रिमा मिश्रा, काव्या, शुभांगी पांडेय, अंशिका शुक्ला, आंचल सरोज और सागर ने प्रश्नों के उत्तर दिए।
परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों ने इसे रोचक और ज्ञानवर्धक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं से अपनी जानकारी और क्षमता परखने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
सेंट फ्रांसिस स्कूल की प्रधानाचार्या जेराल्ड पी. डिसूजा और डायरेक्टर नौशाद अहमद ने कहा कि ओलंपियाड जैसी परीक्षाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और समस्याओं को समझने का कौशल विकसित करती हैं। इससे बच्चों का शैक्षिक विकास होता है। साथ ही भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रोत्साहन मिलता है।