फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#VoteKaro: यूपी में 14 लोकसभा सीटों पर इम्तिहान, अवध से तय होगी दिग्गजों की किस्मत 

Mon, 06 May 2019 03:02 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: देव कश्यप Updated Mon, 06 May 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Today Polling 14 Lok Sabha seats in UP,  veterans leaders will decided Awadh
राजनाथ सिंह-सोनिया गांधी-स्मृति ईरानी - फोटो : social Media

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार यानि आज अवध की राजधानी समेत यूपी की 14 सीटों पर मतदान होगा। इनमें 12 पर भाजपा तथा दो पर कांग्रेस का कब्जा है। इस चरण में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और जितिन प्रसाद की प्रतिष्ठा दांव पर है। इन 14 सीटों में सपा 7 और बसपा 5 पर चुनाव लड़ रही हैं। गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं।



कांग्रेस कई सीटों पर गठबंधन तो कुछ स्थानों पर भाजपा का गणित बिगाड़ रही है। अमेठी में राहुल को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनौती दे रही हैं। राजधानी लखनऊ में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दूसरी बार चुनावी जंग लड़ रहे हैं। फतेहपुर में केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति एक बार फिर मतदाताओं की कसौटी पर हैं। भाजपा के राजनीतिक-सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़ी फैजाबाद सीट पर भी सोमवार को वोट पड़ेंगे। अयोध्या इसी लोकसभा क्षेत्र में पड़ती है।

Lok Sabha Chunav 2019: Today Polling 14 Lok Sabha seats in UP,  veterans leaders will decided Awadh

अवध से तय होगी दिग्गजों की किस्मत 
मोहनलालगंज : चौधरी बने त्रिकोण
लखनऊ जिले की इस सीट में भाजपा के मौजूदा सांसद कौशल किशोर व गठबंधन से बसपा उम्मीदवार सीएल वर्मा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। सपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री आरके चौधरी को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। वह चुनाव में त्रिकोण बनने की कोशिश में जुटे हैं। इस सुरक्षित सीट पर जातीय समीकरण से हार-जीत निकलेगी।

इनमें मुकाबला
कौशल किशोर: भाजपा
सीएल वर्मा: गठबंधन
आरके चौधरी: कांग्रेस
कुल प्रत्याशी: 12

Lok Sabha Chunav 2019: Today Polling 14 Lok Sabha seats in UP,  veterans leaders will decided Awadh

सीतापुर : राजेश को बसपा-कांग्रेस से चुनौती
भाजपा के मौजूदा सांसद राजेश वर्मा के सामने कांग्रेस ने पूर्व सांसद कैसरजहां और गठबंधन की ओर से बसपा ने पूर्व मंत्री नकुल दुबे को उतारा है। कांग्रेस व बसपा के बीच मुस्लिम वोटों को लेकर जंग छिड़ी हुई है। उनका बंटवारा हुआ तो भाजपा को लाभ मिलने का अनुमान है। इस सीट पर भी त्रिकोणीय मुकाबले की तस्वीर बनी हुई है।

इनमें मुकाबला
राजेश वर्मा: भाजपा
कैसरजहां: कांग्रेस
नकुल दुबे: गठबंधन
कुल प्रत्याशी : 12

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Today Polling 14 Lok Sabha seats in UP,  veterans leaders will decided Awadh

बांदा : पिछड़े वोट ही तय करेंगे हार-जीत
भाजपा के आरके सिंह पटेल, गठबंधन के श्यामाचरण गुप्ता व कांग्रेस के बाल कुमार पटेल के बीच त्रिकोणात्मक संघर्ष है। यहां दलीय निष्ठाएं बदलने से सियासी समीकरण बदले। इस सीट पर ब्राह्मणों की अच्छी तादाद है लेकिन पिछड़े वोटों से हार-जीत तय होने का अनुमान है। ददुआ के भाई व पूर्व सांसद के चुनाव मैदान में होने से बुंदेलखंड की यह सीट खासी चर्चा चर्चा में है।

इनमें मुकाबला
आरके सिंह: भाजपा  
श्यामाचरण गुप्ता: गठबंधन
बाल कुमार पटेल: कांग्रेस
कुल प्रत्याशी: 8

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Today Polling 14 Lok Sabha seats in UP,  veterans leaders will decided Awadh

गोंडा : दिलचस्प मुकाबले में फंसे कीर्तिवर्धन
भाजपा के मौजूदा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया   का मुकाबला गठबंधन से सपा प्रत्याशी विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह तथा कांग्रेस की कृष्णा पटेल से है। कृष्णा पटेल, अपना दल कृष्णा की अध्यक्ष हैं। उनका कांग्रेस से गठबंधन है। तकनीकी कारणों से वह कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। पंडित सिंह पूर्व मंत्री हैं। 

इनमें मुकाबला
कीर्तिवर्धन सिंह: भाजपा
विनोद कुमार सिंह: गठबंधन
कृष्णा पटेल: कांग्रेस 
कुल प्रत्याशी: 15

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed