Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार बच्चों की मौत: जिस दिन 17वां जन्मदिन, उसी दिन घर पहुंचा रजिउल्ला का शव; शादी के 17 साल बाद हुआ था जन्म

Thu, 26 Nov 2026 01:25 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पइंसा(कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, पइंसा(कौशाम्बी Published by: विकास कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 01:25 PM IST
सार

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से स्कूल बस में सवार चार बच्चों की मौत हो गई। बुधवार को कौशाम्बी के आर्यन और रजिउल्ला को अंतिम विदाई दी गई। शादी के 17 साल बाद जन्मे रजिउल्ला का 25 नवंबर को 17वां जन्मदिन था। वहीं आर्यन इंजीनियर बनना चाहता था। दोनों परिवारों में मातम पसरा है।

विज्ञापन
kannauj schoo bus accident rizullah 17th birthday aryan dream
कन्नौज एक्सप्रेसवे पर चार बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

घर से हंसते-खेलते निकले बच्चों के लौटने का इंतजार कर रहे परिवारों को बुधवार को उनके शव मिले तो हर आंख नम हो गई। कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे ने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। मन्नतों के बाद पैदा हुआ रजिउल्ला (16) का 25 नवंबर को जन्मदिन था। इसी दिन अंतिम विदाई देते घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Trending Videos
kannauj schoo bus accident rizullah 17th birthday aryan dream
Kannauj Road Accident - फोटो : amar ujala

खड़ी स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर
सिराथू के अफजलपुरवारी गांव स्थित ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के बच्चे शैक्षिक भ्रमण पर गए थे। मंगलवार सुबह कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बच्चों की बस खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कौशाम्बी के आर्यन चौरसिया और रजिउल्ला समेत चार बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 30 बच्चे घायल हो गए। बुधवार को दोनों बच्चों के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित शामिल हुए। पइंसा कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

kannauj schoo bus accident rizullah 17th birthday aryan dream
Kannauj Road Accident - फोटो : amar ujala

शादी के 17 साल बाद हुआ था रजिउल्लाह का जन्म
रजिउल्ला शमी उल्ला का इकलौता बेटा था। वह कक्षा दस का छात्र था। शमी किसानी करते हैं, उनकी पत्नी गुलशन बानो शिक्षामित्र हैं। शादी के करीब 17 साल बाद रजिउल्ला का जन्म हुआ था। परिवार का बेहद लाडला था। बुधवार यानी 25 नवंबर को उसका 17वां जन्मदिन था। लेकिन जिस घर में बेटे के जन्मदिन की तैयारियां होनी थीं, वहां उसे अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
kannauj schoo bus accident rizullah 17th birthday aryan dream
Kannauj Road Accident - फोटो : amar ujala

इंजीनियर बनना चाहता था आर्यन
आर्यन चौरसिया के पिता प्रेम चौरसिया बेटे की आखिरी बातें याद कर भावुक हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि आर्यन कह रहा था कि पापा, अब अगले साल से अजुहा में पढ़ने जाऊंगा। खूब पढ़ाई करके इंजीनियर बनूंगा। पिता को बेटे से काफी उम्मीदें थीं। बेटे के अधूरे सपने अब परिवार को जिंदगीभर सालते रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed