{"_id":"5d6ac7f88ebc3e017d361ec9","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-expelled-from-home-kaushambi-news-ald2536533167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के हर्रायपुर गांव का मामला, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के हर्रायपुर गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता ने शनिवार को एसपी से शिकायत की है।
कोखराज के आलमचंद गांव की सूफिया ने बताया कि उसका विवाह करीब एक साल पहले हर्रायपुर में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो महीने भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने शनिवार को एसपी को तहरीर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।