फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Many officers were missing from the review meeting of the minister in charge, answer-called

प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक से गायब रहे कई अफसर, जवाब-तलब

Mon, 20 Sep 2021 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Many officers were missing from the review meeting of the minister in charge, answer-called
जिले के अफसर पूरी तरह से बेपरवाह हो गए हैं। रविवार को प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की समीक्षा बैठक में ऐसा ही कुछ देेेखने को मिला। बैठक से कई अफसर बगैर किसी सूचना के गैरहाजिर रहे। नाराजगी जताते हुए प्रभारी मंत्री ने गैरहाजिर अफसरों से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने जनपद में अतिवृष्टि के कारण फसलों के नुकसान का जल्द आकलन कर मुआवजा प्रभावितों को कचरा दिलाने का निर्देश जिला कृषि अधिकारी को दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधायकों से भवनों या सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण शीघ्र कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी मंत्री ने कर करेत्तर की समीक्षा करते हुए स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन एवं विद्युत आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान तेजी से सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाए। प्रभारी मंत्री ने झटपट पोर्टल एवं निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय से करान, सहायक श्रमायुक्त को पात्र श्रमिकों के लिए कैंप लगाकर पंजीकरण कराने, जिला प्रोबेशन अधिकारी को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत चिन्हित सभी बच्चों को शीध्र लाभान्वित करने को कहा।
उन्हाेंने नई सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण, सेतुओं के निर्माण की प्रगति, चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, राजकीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कोविड-19 टीकाकरण, ऑपरेशन कायाकल्प एवं पंचायत भवनों के निर्माण की प्रगति आदि की भी समीक्षा की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष, तीनों विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ समेत सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

विधायकों का फोन नहीं उठाते एक्सईएन जल निगम
पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान विधायकों ने प्रभारी मंत्री से एक्सईएन जल निगम की शिकायत की। आरोप लगाया कि एक्सईएन माननीयों तक का फोन नहीं रिसीव करते हैं। कार्य में लापरवाही बरतने और विधायकों के फोन रिसीव नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी मंत्री ने एक्सईएन को सभी प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग करते हुए प्रतिदिन आख्या मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed