{"_id":"69dd46340fe780aad703f2d9","slug":"make-women-self-reliant-by-making-them-aware-group-friendsmake-women-self-reliant-by-making-them-aware-group-friends-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-139715-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: महिलाओं को जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाएं समूह सखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: महिलाओं को जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाएं समूह सखियां
Tue, 14 Apr 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
समूह सखियां महिलाओं को जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाएं। समूह गठन में किसी भी तरह की समस्या का त्वरित निराकरण होगा। आप सिर्फ दिक्कत बताएं, हम निराकरण करेंगे।
यह बातें उपायुक्त स्वत: रोजगार मनोज कुमार वर्मा ने सोमवार को ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के संवाद कार्यक्रम में कहीं। इस मौके पर सिराथू ब्लॉक में समूह सखी के पद पर काम कर रहीं 440 महिलाओं से संवाद कार्यक्रम के माध्यम से स्वयं सहायता समूह बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
प्रत्येक समूह सखी को ग्राम पंचायत से पांच समूह बनाने को कहा गया है। जिला मिशन अधिकारी दिव्यांशु सिंह ने बताया समूह गठन के बाद मिलने वाली सरकारी सहायता राशि में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा बैंकों को तत्काल ऋण देने के लिए भी निर्देश दिया गया है। जिसमें समूह गठन के बाद तत्काल आर्थिक मदद मिलेगी और महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन
रामपुर धमावां गांव की समूह सखी डाली ने बताया एक साल में 25 से अधिक समूह गठन करने के साथ महिलाओं को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया गया है। कार्यक्रम में अन्य समूह सखियों से संवाद कर अधिकारियों ने जानकारी ली गई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी भावेश कुमार शुक्ला, अग्रणी शाखा प्रबंधक आदि रहे।