फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Life-saving medicines are expensive, insulin, and the price of many syrups are hitting the pocket.Life-saving medicines are expensive, insulin, and the price of many syrups are hitting the pocket.

Kaushambi News: जीवन रक्षक दवाएं महंगी, इंसुलिन, कई सिरप के दाम जेब पर डाल रहे असर

Sun, 31 May 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 31 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Life-saving medicines are expensive, insulin, and the price of many syrups are hitting the pocket.Life-saving medicines are expensive, insulin, and the price of many syrups are hitting the pocket.
दीपक कुमार, दवा विक्रेता
महंगाई का असर अब जीवन रक्षक दवाओं पर भी दिखने लगा है। इंसुलिन, कई सिरप समेत कई आवश्यक दवाओं की कीमतों में हाल ही में सात से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे नियमित रूप से दवाएं लेने वाले मरीजों की चिंता बढ़ गई है। साध ही दवाओं के बढ़े दाम लोगों की जेब पर असर भी डाल रहे हैं।
विज्ञापन

दवाओं के मूल्यों में वृद्धि की वजह स डायबिटीज, हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल समेतअन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को अब इलाज पर पहले से अधिक खर्च करना पड़ रहा है। दवा कारोबारियों के अनुसार वैश्विक महंगाई, कच्चे माल की बढ़ी लागत, आयात शुल्क और परिवहन खर्च में वृद्धि की वजह से दवाओं के दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन

दवा कारोबारियों के मुताबिक ह्यूमालॉग इंसुलिन पहले 1089 रुपये में उपलब्ध थी। बाजार में अब यह 1197 रुपये में मिल रही है। वहीं अर्टिटोल नैनो एस सिरप की कीमत 430 रुपये से बढ़कर 475 रुपये हो गई है। फारोकॉर्ट 400 की कीमत 380 से 432 रुपये और रुबिरेड सस्पेंशन के दाम 228 से बढ़कर 254 रुपये हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाओं की बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों पर पड़ रहा है। दवा विक्रेताओं का कहना है कि आने वाले समय में कुछ अन्य जरूरी दवाओं के दाम भी बढ़ सकते हैं। फिलहाल जीवन रक्षक के साथ लोगों को रोज खाने वाली कई जरूरी दवाओं के दाम बढ़े हैं।

जीवन रक्षक दवाइयों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल के मरीजों का मासिक बजट पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।- अचिन केशरवानी, दवा विक्रेता
दवाओं के बढ़े दाम का असर सीधे आम मरीज पड़ेगा। हर दिन दवा खाने वाले मरीजों की चिंता और जेब पर भार बढ़ने लगा है।- दीपक कुमार, दवा विक्रेता
सिरप व सामान्य रूप से बिकने वाली दवाओं के दाम में वृद्धि हो रही है। इससे हर महीने दवा खरीदने वाले ग्राहक प्रभावित हो रहे हैं। -- अनिल अग्रहरि, दवा विक्रेता

दीपक कुमार, दवा विक्रेता

दीपक कुमार, दवा विक्रेता

दीपक कुमार, दवा विक्रेता

दीपक कुमार, दवा विक्रेता

दीपक कुमार, दवा विक्रेता

दीपक कुमार, दवा विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed