{"_id":"26f3b373195385ad54d93cb7d8b2541e","slug":"lead-bank-manager-and-two-officers-could-wait-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीड बैंक के प्रबंधक समेत दो अफसरों का रुक सकता है वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीड बैंक के प्रबंधक समेत दो अफसरों का रुक सकता है वेतन
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Fri, 12 Jun 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। जनता दर्शन कार्यक्रम में आए शिकायती पत्रों का समय से निस्तारण न करना लीड बैंक के प्रबंधक और एक्सईएन विद्युत को महंगा पड़ा। इन दोनों अफसरों का वेतन रोका जा सकता है। एसडीएम ने प्रभारी डीएम को भेजे गए पत्र में इसकी संस्तुति कर दी है। इसे लेकर दोनों अधिकारियों के होश उड़े हैं।
बतादें कि जनता दर्शन कार्यक्रम में आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। शिकायती पत्रों का निस्तारण करने में लापरवाही बरतने पर दो महीने पहले डीएम राजमणि यादव ने एसपी, सीडीओ सहित चार दर्जन अधिकारियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तक कर दी थी। इसके बाद भी अफसरों का रवैया सुधरा नहीं है। लीड बैंक (बीओबी) के प्रबंधक और एक्सईएन विद्युत के यहां एक-एक शिकायती पत्र काफी दिनों से लंबित पड़े हैं। सदर एसडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि कई बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी दोनों अफसरों ने शिकायती पत्रों का निस्तारण नहीं किया है।
इसे लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम का पारा गरम हो गया। उन्होंने प्रभारी डीएम सुरेन्द्र सिंह को पत्र भेजकर शिकायती पत्रों का निस्तारण होने तक दोनों अफसरों का वेतन रोकने की संस्तुति कर दी है। माना जा रहा है कि प्रभारी डीएम वेतन रोक भी देंगे। इस कार्रवाई की भनक लगते ही दोनों अधिकारियों की नींद उड़ गई है। उन्होंने लंबित प्रकरणों के निस्तारण की कार्रवाई तेज कर दी है।