{"_id":"6026d00f8ebc3ee9196f12aa","slug":"kaushambi-strangled-two-year-old-innocent-kaushambi-news-ald29909119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
Kaushambi strangled two-year-old innocent
कोखराज कोतवाली के हसनपुरा गांव में शुक्रवार को दो साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। खोजबीन के दौरान मासूम का शव पट्टीदार के घर में रखी स्टील टंकी के भीतर मिला। लाश मिलते ही लोग आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। सूचना के बाद एसपी अभिनंदन कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी के घर की महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हसनपुरा गांव निवासी लहुरा मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। शुक्रवार की दोपहर उसका दो वर्षीय बेटा शिवा खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया। आसपास नजर नहीं आने पर परिजनों ने मासूम शिवा की तलाश शुरू की।
आसपास खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच शाम को किसी ने बताया कि पट्टीदार रामसूरत के घर में तीन बजे के आसपास शिवा खेलते हुए दिखा था। इसके बाद शिवा के परिजन खोजते-खोजते रामसूरत के घर पहुंच गए। घर के अंदर रखी पानी भरने वाली स्टील की टंकी में मासूम का शव देख परिजन बिलखने लगे। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन हंगामा करते कि इससे पहले कोखराज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसपी अभिनंदन, सीओ सिराथू रामवीर सिंह सैनी और कड़ा कोतवाली पुलिस के साथ गांव पहुंच गए। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने एसपी को बताया कि पट्टीदार रामसूरत से उसकी वर्षों पुरानी रंजिश चली आ रही है।
आरोप लगाया कि रंजिश के चलते पट्टीदार ने ही मासूम शिवा की गला घोंटकर हत्या कर शव छिपा दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसके घर की महिलाओं को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।