फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Prime Minister Narendra Modi will hold a grand rally in support of Deputy CM Keshav on February 23

कौशाम्बी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिप्टी सीएम केशव के समर्थन में 23 फरवरी को करेंगे महारैली

Sun, 20 Feb 2022 08:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 08:41 PM IST
सार

प्रधानमंत्री का नरेंद्र मोदी पहली बार 2014 के लोकसभा चुनाव और फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में भवंस मेहता डिग्री कॉलेज भरवारी आ चुके हैं। 23 फरवरी को पीएम मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के समीप स्थित मैदान में विपक्षियों पर निशाना साधेंगे।

विज्ञापन
Kaushambi: Prime Minister Narendra Modi will hold a grand rally in support of Deputy CM Keshav on February 23
pm modi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को कौशाम्बी आ रहे हैं। यहां वह पुलिस लाइन के पास स्थित मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के भी आने की संभावना है।

विज्ञापन




इसकी तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ताकत झोंक दी है। रविवार को पार्टी कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें रैली की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन





प्रधानमंत्री का नरेंद्र मोदी पहली बार 2014 के लोकसभा चुनाव और फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में भवंस मेहता डिग्री कॉलेज भरवारी आ चुके हैं। 23 फरवरी को पीएम मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के समीप स्थित मैदान में विपक्षियों पर निशाना साधेंगे। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आगमन की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन





तैयारियाें को लेकर रविवार को हुई बैठक में पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी की अध्यक्षता में सांसद विनोद सोनकर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद त्रिपाठी, चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता, जिले के प्रभारी अनिल सिंह, काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष दिलीप पटेल समेत जिला इकाई के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री यहीं से कौशाम्बी, प्रयागराज तथा चित्रकूट जनपदों से विधानसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा-अद (एस)-निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed