फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi education news

सीबीएसई: पहले दिन 20 विद्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Mon, 20 Feb 2023 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 20 Feb 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
kaushambi education news
सीबीएसई: पहले दिन 20 विद्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
विज्ञापन

चारों केंद्राें पर 12वीं के 1120 छात्र-छात्राओं ने दिया इम्तहान
फोटो नं-23से 28 तक
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी/करारी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में पहले ही दिन 20 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सोमवार को चारों केंद्रों पर 1120 छात्र-छात्राओं परीक्षा दी।
जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के कुल 2560 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनकी परीक्षा के लिए कुल चार केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं यूं तो 15 फरवरी से ही प्रारंभ हो गईं थीं। लेकिन संबंधित विषयों के छात्र नहीं होने के कारण जिले में परीक्षाएं सोमवार से प्रारंभ हुईं। पहले दिन कक्षा 12 की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षाएं हुईं।
विज्ञापन

पहला दिन होने के कारण छात्रों में परीक्षा को लेकर खासा उत्साह दिखा। अधिकतर छात्र अभिभावकों के साथ आधा घंटे पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए। दोपहर में परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकले ज्यादातर परीक्षार्थियों के चेहरे पर संतोष दिखा। अमर उजाला की बातचीत में छात्रों ने पेपर आसान बताया। शाम को केंद्रों से मिली जानकारी के अनुसार भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में पंजीकृत 434 के सापेक्ष 428, केपीएस कशिया में 246 के सापेक्ष 242, कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल भरवारी में 154 के मुकाबले 149 तथा रिजवी स्प्रिंग फील्ड करारी में 306 की तुलना में 301 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इस तरह से हिंदी के पेपर में मात्र 20 छात्राओं ने किन्हीं कारणों से परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले परीक्षार्थी
I---------------I
पहले दिन मातृभाषा हिंदी की परीक्षा थी। प्रश्नपत्र काफी सरल रहा। हल करने में कोई समस्या नहीं हुई।
-शिव कुमार सरोज, जवाहर नवोदय विद्यालय, टेंवा
प्रश्नपत्र तो काफी सरल रहा। समय के अंदर ही सभी प्रश्नों के जवाब लिख दिया। उम्मीद है कि परीक्षा में बेहतर परिणाम आएगा।
देवा द्विवेदी-आश्रम पद्घति विद्यालय,शेषा

पेपर तो आसान था। कम शब्दों में सवालों के जवाब लिखने लायक थे। थोड़ा सा चूक हुई। इसलिए एक प्रश्न छूट गया।
निष्कर्ष मिश्रा-रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल, करारी

मैंने सभी प्रश्न हल किए। थोड़ा समय कम पड़ गया था, फिर भी पेपर बहुत अच्छा हुआ।
प्रांजल परमार-भवंस मेहता विद्याश्रम, भरवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed